अब तक लिए 57 हजार 855 सेम्पल, संक्रमितों का आंकड़ा 1228
जालोर. जिले में गुरुवार का दिन राहत भरा रहा है। गुरुवार को कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। वहीं 38 जनों की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव आने sपर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। चिकित्सा विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक जिले में कुल 57 हजार 855 सेंपल लिए गए हैं।
जिनमें से 54 हजार 238 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जबकि 518 सेम्पल प्रक्रियाधीन हैं। सीएमएचओ डॉ. जीएस देवल ने बताया कि जिले में अब तक कुल 1228 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिले में 93 कोरोना एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। इसी तरह गुरूवार को जिले में 536 चिकित्सा टीमों ने 9 हजार 654 घरों का सर्वे कर 22 हजार 986 लोगों की स्क्रीनिंग की।





Comments are closed.