- राजस्थान आगाज. जालोर
बिशनगढ़ में रविवार को वासन निवासी एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बिशनगढ़ में वासन निवासी 22 वर्षीय सुरेश कुमार मेघवाल ने एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिजनों ने मर्ग दर्ज कर बताया कि सुरेश कुमार अपने प्रेम प्रसंग के चलते काफी परेशान था। कुछ समय पहले सुरेश एक लड़की को भगा ले गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसे छोड़ भी दिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि सुरेश अपने प्रेम प्रसंग को लेकर काफी आहत था, जिससे उसने आत्महत्या का मार्ग चुना





Comments are closed.