crime

इस हार्डकोर अपराधी ने स्वयं के पिता की हत्या की थी, अब पुलिस गिरफ्त में

– सांचौर पुलिस की कार्रवाई, कई अन्य मामले में भी था वांछित
जालोर. पुलिस ने हत्या, बलात्कार, मारपीट समेत अन्य संगीन अपराधों में वांछित हार्डकोर अपराधी सांचौर निवासी सचिन उर्फ भल्लाराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की धरपकड़ के लिए एसपी हिम्मत अभिलाष ने एएसपी सत्येन्द्रपाल सिंह, एवं पुलिस उप अधीक्षक सांचौर विरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। गठित टीम ने विभिन्न स्तर पर पड़ताल, अनुसंधान और दबिश के बाद प्रकरण संख्या 142/2020 धारा 323, 353, 143 भादसं व
3(1)(द)(ध), 2(वीए) एससी एसटी एक्ट एवं 146/2020 धारा 302 भादसं में फरार हार्डकोर आरोपी सचिन उर्फ भल्लाराम विशनोई, निवासी बी ढाणी, पीएस सांचोर, जिला जालोर 8 मई को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इन वारदातों को दिया था अंजाम
– एसपी के अनुसार आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 14 अपे्रल 2020 को अम्बेडकर भवन में साफ-सफाई करने जा रहे सफाई कर्मचारियों को मोटरसाईकिल से गिराकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकियां देने।
– आरोपी सचिन उर्फ भलाराम द्वारा अपने पिता रामूराम को जान से मारने की नियत से लाठी से मारपीट करना जिससे रामूराम की दौराने इलाज मृत्यु होने पर प्रकरण दर्ज है।
इस टीम ने की कार्रवाई
हार्डकोर अपराधी को पकडऩे में अरविंद कुमार, निरीक्षक पुलिस, हैड कांस्टेबल चन्दनगिरी, भंवरलाल, कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश, पीराराम, प्रकाश, रजाक खां , चालक शिवकरण, कांस्टेबल अशोक कुमार, आरटी चंपालाल, ललित शामिल थे।

Comments are closed.