सायला।
निकटवर्ती मेंगलवा में शनिवार को अयोध्यापुरम से पालीताणा छःरिपालक यात्रा संघ आयोजित कर गेरो देवी जेठमल जैन बालगोता परिवार के लालचंद, गौतमचंद मेंगलवा, मुम्बई व दिल्ली लेहर कुंदन ग्रुप द्वारा पैतृक गांव मेंगलवा पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार लहर कुन्दन ग्रुप द्वारा अयोध्यापुरम से पालीताणा छः दिवसीय छःरिपालक यात्रा संघ आयोजित किया गया। आयोजक परिवार के गौतमचंद बालगोता ने बताया कि अयोध्यापुरम से पालीताणा का संघ को आचार्य ऋषभचंद्र सूरीश्वर महाराज, मुनिराज पीयूशचंद्र विजय, चंद्रयश विजय, पुष्पेंद्रविजय, रूपेंद्रविजय, जिनचंद्रविजय, जनकचंद्रविजय एवं साध्वी किरणप्रभा श्रीजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में 12 फरवरी को संघ प्रयाण विधि विधान के साथ विजय तिलक कर विदाई दी।

16 फरवरी को संघ प्रवेश, 17 फरवरी को तीर्थ माला व 18 फरवरी को संघ माला एवं 19 को छठ पारणा कर संघ यात्रा मेंगलवा पहुँची। मेंगलवा पहंुचने पर भव्य वरघोड़े के साथ गाजते बाजते मंदिर पहुँचे। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गा रही थी तो युवक गुरू भगवंतो के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जहां मेंगलवा श्री संघ ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के समय पंजाबी ढोल आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान बडी संख्या में संघ के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।
गांव में बांटे उपहार
अयोध्यापुरम से पालीताणा छःरिपालक यात्रा संघ आयोजित कर गेरोदेवी जेठमल जैन बालगोता परिवार के लालचंद, गौतमचंद मेंगलवा, मुम्बई व दिल्ली लेहर कुंदन ग्रुप द्वारा पैतृक गांव मेंगलवा पहुँचने के बाद पूरे गांव में बहुमान के रूप में उपहार बांटे गए।
शासन की सेवा निस्वार्थ भाव से करे
गच्छादीपति आचार्य भगवंत ऋषभचंद्र सूरी महाराज की निश्रा में शत्रुंजय तीर्थ की ऐतिहासिक श्रीपाल संघ की यशस्वी व ऐतिहासिक संघ पर मोहनखेड़ा के युवा ट्रस्टी जीवदया प्रेमी गौतमचंद जेठमलजी बालर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए जिनशासन की सेवा निस्वार्थ भाव से करने की बात कही।