Action on illegal liquor business in Jalore district
crime

#Jalore जालौर में महिला से चेन स्नेचिंग के मामले में अब यह जानकारी आई सामने

बीच बाजार महिला से चेन स्नैचिंग
बाइक पर सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
जालोर. शहर में शनिवार शाम को एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई. जानकारी के अनुसार सायर पोल के पास में यह घटनाक्रम हुआ. जिसमे बाइक पर सवार युवक महिला के गले से चेन छीन ले गए. इधर सूचना के बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला से घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाने के साथ में आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज किए. महिला बागरा निवासी Komal बताई जा रही है जिससे पुलिस पूछताछ भी कर रही है. इधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार थे. जो वारदात को अंजाम देने के बाद में सायर पोल से गणेश चौक की तरफ बाइक पर फरार हो गए. इस क्षेत्र में पोल के बाहर ही व्यापारियों द्वारा अपने स्तर पर भी कैमरे लगाए हुए हैं. मौके से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है ऐसे में मामले में जल्द ही खुलासे की संभावना भी जताई जा रही है.

पिछले साल सिलसिलेवार हुई थी वारदातें
मामले में खास बात यह है कि करीब साल भर पूर्व भी जालोर शहर में इसी तरह की सिलसिलेवार वारदातें हो चुकी है, जिसमें आरोपियों ने मुख्य रूप से महिलाओं को ही निशाना बनाया था

Comments are closed.