जालोर. चितलवाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हालीवाव में एक धरती पुत्र की पानी की सप्लाई के लिए ट्यूबवैल को शुरू करने के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मोत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार चिम्बड़ावास निवासी मुलाराम (45) सुण्डाराम विश्नोई के उसके सुसराल हालीवाव में काश्त किया हुआ था। पानी की सप्लाई के लिए वह ट्यूबवैल शुरू कर रहा था तो उसे करंट लगा और वह गंभीर घायल हो गया। घायल को सांचौर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।




Comments are closed.