– रामसीन क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा
जालोर. जिले में अवैध मादक पदार्थों व तस्करों की धरपकड़ अभियान के तहत रामसीन पुलिस ने शनिवार को रामसीन सरहद में बाइक सवार से स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रामसीन थानाप्रभारी छतरसिंह मय जाब्ता ने शनिवार शाम गश्त के दौरान रामसीन सरहद में सीकवाड़ा तिराहा से रामसीन की ओर नदी पर बने पुलियानुमा रपट पर बिना नंबरी बाइक पर सवार डीगांव करड़ा निवासी भंवरलाल विश्नोई को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस जाब्ता देखकर भागने लगा।
जिसे दस्तयाब कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 16.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बिना नम्बरी बाइक को जब्त की। वहीं एनडीपीएस एक्ट में मामल दर्ज कर जांच शुरू की।




Comments are closed.