मृत व्यक्ति के परिजनों सहित ग्रामीणों ने हॉस्पिटल का किया घेराव
(संतोष कुमार वर्मा)
मनोहरपुर (जयपुर)
कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी कन्हैया लाल रैगर का कस्बे के आर के मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा था, इलाज इलाज के दौरान कन्हैया लाल रैगर की हुई। मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्पिटल के स्टाफ की लापरवाही की वजह से कन्हैया लाल की मृत्यु हो गई है।
कन्हैया लाल की पत्नी सहित दो पुत्रो ने बताया की जब हॉस्पिटल का स्टाफ से पूछताछ की गई तो हमारे साथ बदतमीजी गाली गलौज जातिसूचक के शब्दों का प्रयोग करते हुए हमारे साथ दुव्र्यवहार व मारपीट की मृत व्यक्ति के शरीर को हॉस्पिटल के बाहर बिना डिस्चार्ज के निकालकर लावारिस की तरह स्ट्रचर पर बाहर लाकर खड़ा कर दिया। मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों में भारी आक्रोश जाग उठा और ग्रामीणों ने शव को लेने से किया मना आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि जब तक हॉस्पिटल कर्मचारी को गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा जहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई व हॉस्पिटल का घेराव किया।
मौके पर पहुंचे डीएसपी व पुलिस जाब्ता
जहां मृतक के परिजनों ने मारपीट करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार करने की बात कही व शव को उठाने से मना किया पुलिस ने 2 स्टाफ कर्मियों को हिरासत में लिया।
इनका कहना
कन्हैया लाल रेगर को सुबह 10 बजे रेफर कर दिया गया था स्टाफ कर्मियों और परिजनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हुई है मुझे इस बात की जानकारी नहीं है स्टाफ कर्मियों ने बताया कि स्वयं की रक्षा के लिए बीच-बचाव किया था।
– डॉ राजेश गुप्ता





Comments are closed.