- – भाजपा और कांगे्रस प्रत्याशियों के बीच इनका भी दावा मजबूत
सायला. चुनावी बिगुल बजने के साथ 23 नवंबर को पहले चरण में सायला पंचायत समिति के चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर माहौल बहुत ही रोमांचक हो चुका है। अक्सर दो बड़े दलों के प्रत्याशी मैदान पर होने पर सीधा मुकाबला ही माना जाता है, लेकिन सायला में वार्ड 22 में ऐसा नहीं है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी जबरसिंह चौहान भी मजबूत दावेदार है। इनकी छवि, पैठ और पब्लिक टच इस बार दोनों ही बड़े दलों को कड़ी चुनौती देने वाले हंै। चौहान 144 धारा प्रभावी होने के बाद अभी एडवाइजरी की पालना में डोर टू डोर प्रचार में लगे हैं। इन्हें क्षेत्र के मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। 23 तारीख को होने वाले चुनावों भाग्य का फैसला हो जाएगा।
इधर, ये भी लोगों से कर रहे संपर्क
निर्दलीय प्रत्याशी की सक्रियता से वार्ड 22 इस बार खासा रोमांचक हो चुका है। इन मजबूत दावेदार के ताल ठोकने के बीच इस बार यहां से बीजेपी की प्रत्याशी वीरी देवी और कांगे्रस से फिरोज बानू भी मैदान में है, जो भाग्य आजमा रही है। दो नारी शक्ति के बीच इस बार इस सीट पर रोमांच अधिक देखने को मिलेगा।
समर्थक भी कयास लगा रहे
रोमांच और रोचकता के बीच समर्थक अपने प्रत्याशियों के फेवर में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पूरा क्षेत्र अभी चुनावी रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। देर रात तक गाडिय़ों में प्रत्याशी और समर्थक जन संपर्क करते हुए नजर आ रहे हैं।




Comments are closed.