सायला. मेवाड़ के राणा महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को चौराऊ में हर्षोल्लास से मनाई गई। सायला पंचायत के चौराऊ ग्राम में चांपावत प्रतिनिधि ग्रुप चौराऊ द्वारा महाराणा प्रताप जयन्ती कोरोना वायरस के चलते सामाजिक दूरी को मध्य नजर रखते हुए भीड़ भाड़ किए बिना शांति पूर्वक मनाई गई। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि महाराणा ने विकट परिस्थितियों में अपने देश के दुश्मनों से लोहा लिया और उन्हें धूल चटाई। उन्होंने दासता स्वीकार ने बेहतर जंगल में रहकर घास की रोटी को खाना पसंद किया। उन्होंने युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश सेवा को तत्पर रहने की बात कही। इस मौके पर चांपावत प्रतिनिधि ग्रुप चौराऊ के लक्ष्मणसिंह चांपावत, जगतसिंह चौराऊ,छगनसिंह चांपावत व वीरेंद्र सिंह, महावीर सिंह मौजूद रहे।





Comments are closed.