Uncategorized

डीईओ मेंगलवा पहुचने पर शिक्षकों में मंचा हड़कंप

सायला

उपखंड क्षेत्र के मेंगलवा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया ।जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा ने विद्यालय में मिड डे मील पोषाहार की जांच की । विद्यार्थियों से पोषाहार के बारे में जानकारी लेकर शर्मा ने पोषाहार प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिये।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमनलता से विद्यालय की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने विद्यालय के किचन में रंग रोगन करने के भी निर्देश दिए ।वही विद्यालय के सभी अध्यापकों को डायरी भरने की बात कही। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने मेंगलवा माध्यमिक शिक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा सेंटर होने पर उन्होंने कमरों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। वही गांव में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्कृत का भी निरीक्षण कर संस्था प्रधान को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान साहबसिंह,लुकाराम, मुकेश कुमार,मन्नूलाल समेत शिक्षक मौजूद थे।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.