A car broke into the house in Ahor, broke the elderly sleeping in the room
Uncategorized

रानीवाड़ा में इसलिए हुई थी फायरिंग, जिसके बाद आरोपी पकड़े गए

ajanta
ajanta

– मंगलवार देर रात का घटनाक्रम, तीन आरोपी गिरफ्तार

जालोर. रानीवाड़ा में फायरिंग का मामला मामूली कहासुनी से ही जुड़ा था और इस दौरान तू तू मैं मैं के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर पिस्टल तान दी और गोली मार दी।
मंगलवार रात 10.30 बजे राजकीय अस्पताल के पास पुरोहित होटल के सामने एक ऑटो चालक चालक के साथ यह घटनाक्रम घटित हुआ। फायरिंग की इस घटना में ऑटो चालक गोविंद पुत्र जयंतीलाल नट घायल हुआ।

इसके दायीं ओर सीने पर गोली लगी। घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद रानीवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल के निर्देशन में नाकाबंदी करवाई गई।

दोनों पक्ष यहां खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इस बीच आपसी कहासुनी हो गई और तनातनी के बीच फायरिंग हुई। जिससे ऑटो चालक गंभीर घायल हो गया। आरोपी पक्ष में चार जने शामिल थे और वारदात के बाद अपने वाहन से गुजरात सीमा की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को रतनपुर के पास से पकड़ा।

इस घटनाक्रम में पुलिस ने पीछा कर भोपाल सिंह जाखड़ी, अर्जुन बागरी रतनपुर और दशरथ मेघवाल को गिरफ्तार किया। जबकि चौथा युवक प्रेमपाल सिंह मौके से फरार है। पुलिस के अनुसार रिपोटकर्ता के अनुसार फायर का आरोपी प्रेमपालसिंह ही है, जो रतनपुर का निवासी है।

Comments are closed.