International National Politics

#India_China विवाद : रूस ने भारत के प्रयासों को दिया समर्थन

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अभी बरकरार है। इसी बीच भारत को रूस का साथ मिला है। जानकारी के मुताबिक रूस ने भारत को चीन के साथ चल रहे टकराव के दरम्यान भारत के प्रयासों में अपने समर्थन का आश्वासन दिया है।

बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव और रूसी उप-प्रमुख मिशन रोमन बाबूसकिन ने भारत-चीन सीमा विवाद के हल की उम्मीद जताई।
राजदूत कुदाशेव ने एक ट्वीट में कहा, “हम एलएसी में डी-एस्केलेशन के उद्देश्य से सभी चरणों का स्वागत करते हैं, जिसमें दो विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत भी शामिल है और आशावादी बने रहें।

जबकि रूसी उप-प्रमुख मिशन (DCM) रोमन बाबूसकिन ने कहा, ‘हम आशा करते हैं कि तनाव जल्द ही खत्म हो जाएगा, और दोनों पक्ष सहयोग की क्षमता को ध्यान में रखते हुए एक रचनात्मक संवाद भी बनाए रखेंगे।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.