– संदिग्ध मौत के मामले में हत्या की आशंका से भी नहीं किया जा सकता इनकार
जालोर. रानीवाड़ा क्षेत्र के निकट मेडक में नदी में एक व्यक्ति की 3 दिन पुरानी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को श्वान नोच रहे थे तो ग्रामीणों ने इसकी इत्तला पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में मृतक की पहचान दीपाराम (55) पुत्र प्रागाराम के रूप में हुई। प्रार्थी पोपट राम पुत्र पा्रगाराम मेघवाल निवासी मेडक ने बताया कि 16 तारीख की शाम करीब 4 बजे बाद खेत में काम कर रहे थे, जहां अत्यधिक गर्मी होने के कारण नदी किनारे बेहोश होकर गिर गए जिससे मौत हो गई।
दर्ज नहीं हुई थी गुमशुदगी
इस मौत के कई संदिग्ध पहलू हैं, जिनकी पड़ताल पुलिस द्वारा अनिवार्य है। घटनाक्रम 16 तारीख का बताया जा रहा है तो परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज क्यों नहीं करवाई। यह प्रश्न अहम है।





Comments are closed.