– संभागीय आयुक्त के नाम विकास अधिकारी के मार्फत ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
सायला।
क्षेत्र के आलासन ग्राम पंचायत की ग्रामसभा की बैठक आयोजित करवाने की मांग को लेकर विकास अधिकारी के मार्फत ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि आलासन ग्राम पंचायत के चुनाव संपन्न हुए करीबन १ साल ४ माह बीत चुके है। लेकिन सरपंच द्वारा एक बार भी ग्राम पंचायत की बैठक नही बुलाई गई हैं। ग्राम सभा की बैठक नहीं बुलाए जाने का कारण पुछने पर एक ही जवाब दिया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-१९ के कारण बैठक के आयोजन पर रोक लगा रखी हैं। जबकि दुसरी ग्राम पंचायतों में निर्धारित समय पर ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित हो रही हैं। साथ ही बताया कि पंचायतीराज अधिनियम के तहत ग्राम सभा के अनुमोदन बिना सरपंच तथा ग्राम विकास अधिकारी कोई भी विकास कार्य नही करवा सकते हैं। लेकिन ग्राम पंचायत आलासन में ग्रामसभा के अनुमोदन बिना ही विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं तथा सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी मनमर्जी से कार्य करवाकर राशि खर्च कर रहे हैं। जो नियम विरूद्ध हैं। वही वर्ष २०१९-२० एवं २०२०-२१ का सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा से नही करवाया हैं। जिस पर सामाजिक अंकेक्षण के लिए विकास अधिकारी सायला को ग्राम सभा की बैठक बुलाने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की हैं।



Comments are closed.