सायला।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दिन शिवालयो मे लगे जयकारे मंदिरो मे भक्तो की भीड दिनभर उमडी रही। क्षेत्र के ओगडनाथ महादेव मंदिर सुराणा, दुदेश्वर महादेव मठ वालेरा, दुदेश्वर मठ सायला, नागाजी मंदिर ओटवाला, जलंधर नाथ मंदिर रेवतडा मे रूद्राभिषेक किए गए।

वही सायला के बालाजी मंदिर , विश्वकर्मा मंदिर मे विशेष पुजा अर्चना के साथ मे पार्थेश्वर महादेव की अर्चना की गई। सोमवार का दिन होने से आज बालाजी हनुमानजी मंदिर मे विद्वान पंडितो द्वारा मिट्टी की गोलियो से नागपाश पार्थेश्वर का रूप लिया गया। तथा अष्टाध्याय रूद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालु दिनभर मंदिरो मे जयघोष लगाते नजर आए। यहां दिनभर मेले जैसा माहोल रहा।




Comments are closed.