Meteorite
Jalore

#SANCHORE आसमान से गिरी वस्तु उल्का पिंड ही है, अब मामले में यह आया नया मोड़

– शुक्रवार को दिनभर चर्चा का विषय रहा था घटनाक्रम
जालोर. सांचौर शहर में बड़सम बाइपास पुलिया के पास आसमान में गिरी एक वस्तु को प्रथम दृष्टया उल्का पिंड माना गया है। मामला केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अब तो विज्ञान जगत के लिए भी जांच का विषय हो गया है। सूत्रों की मानें तो अब इस उल्कापिंड की खगोल विज्ञानी न केवल जांच करेंगे, बल्कि इससे संबंधित तथ्यात्मक अध्ययन भी कर सकेंगे, जिससे महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
इससे पहले शुक्रवार सवेरे करीब 6.15 बजे आसमान से तेज धमाके के साथ चमकीली वस्तु जमीन पर आकर गिरी थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था।
यह मिली थी प्रारंभिक जानकारी
आकाश से गिरी इस अज्ञात वस्तु को पुलिस ने करीब ९.३० बजे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। उसे प्लास्टिक के डिब्बे में पैक कर जांच के लिए पुलिस थाने में रखवा दिया। जिसकी स्थानीय निजी लैब में जांच करवाने पर १०.२३ नीकेल, ८५.८६ लोहा, प्लेटिनियम 0.05, कोबिट 0.78 गेरमानिम 0.02, एन्टीमोनी 0.01, नीओबिम 0.01, अन्य 3.02 प्रतिशत की मात्रा पाई गई है। ऐसे में प्रशासन ने उक्त वस्तु को प्रथम दृष्टया उल्कापिंड का टुकड़ा मानते हुए खगोल विज्ञान जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया।

3 Replies to “#SANCHORE आसमान से गिरी वस्तु उल्का पिंड ही है, अब मामले में यह आया नया मोड़

  1. Pingback: fuckgirl
  2. Pingback: fuck boy

Leave a Reply