1 arrested including 30 gram smack in Karada
crime Jalore

3.90 ग्राम स्मैक बरामद, 1 गिरफ्तार

सांचौर क्षेत्र में पकड़ा गया आरोपी

जालोर. सांचौर पुलिस ने बुधवार को सांचौर बी ढाणी चार रास्ता के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति से स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

सांचौर थानाप्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित टीम में शामिल टीमप्रभारी एसआई विशालकुमार मय जाब्ता ने बुधवार को सांचौर बी ढाणी चार रास्ता के पास गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नीम्बाराम पुत्र ऊदाराम विश्नोई (पूनिया) निवासी अरणाय को दस्तयाब कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसकी पेंट की जेब से 3.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वहीं पूछताछ जारी है। इस दौरान कांस्टेबल किशनाराम, प्रकाशकुमार व चालक सरूपाराम भी साथ थे।

Comments are closed.