जिले में 386 एक्टिव केस
जालोर. जिले में लगातार गुरुवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को मिली सेंपल्स की रिपोर्ट में से जिले में 32 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से सर्वाधिक जालोर शहर में 25 जने संक्रमित मिले हैं।
इनमें से एमसीएच में 6, शिवाजी नगर में 3, डिस्ट्रिक्ट जेल, रेलवे स्टेशन रोड, पुलिसलाइन, रामदेव कॉलेनी, मानपुरा कॉलोनी, कोर्ट, भीनमाल बाइपास, शांतिनगर, सीडीआई बैंक व राजेंद्र नगर निवासी व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह देबावास, भीनमाल, नांदिया, बोकड़ा, सायला, चौराऊ व शिवगढ़ में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1800 हो गया है।
वहीं जिले में एक्टिव केस 386 हैं।अब तक 92 हजार से ज्यादा की सेंपलिंगजिले में स्वास्थ्य विभाग की 500 से ज्यादा टीमों ने अब तक 92 हजार 352 लोगों की सेंपलिंग की है। इनमें से 88 हजार 130 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
वहीं 1851 सेंपल रिजेक्ट और 346 मरीजों के रिपीट सेंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।दस दिन में 419 पॉजिटिवगत 7 सितंबर को 27, 8 को 17, 9 को 14, 10 को 41, 11 को 22, 12 को 21, 13 को 22, 14 को 106, 15 को 70, 16 को 52 और 17 सिंबर को 27 मरीज इस तरह बीते दस दिनों में कुल 419 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं बीते जुलाई महीने में 856 व अगस्त माह में 203 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।
अब तक 19 की मौतजिले में अब तक कोरोना से 19 जनों की मौत हो चुकी है। इसमें सर्वाधिक सांचौर ब्लॉक में 6, भीनमाल में 4, जालोर अर्बन में 3, जसवंतपुरा में 2, सायला, जालोर, रानीवाड़ा व चितलवाना क्षेत्र में एक-एक मौत हुई है।





Comments are closed.