कई घंटे तक रहेगी बिजली कटौती
जालोर. मानसून सीजन की दस्तक के साथ डिस्कॉम की ओर से अघोषित बिजली कटौती का दौर शुरू हो चुका है, जो शहरवासियों के लिए परेशानी भरा है। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी का दौर जारी है और लोग इन हालातों में पहले से ही परेशान है। इन हालातों के बीच डिस्कॉम की ओर से कई घंटों की अघोषित कटौती तो की ही जा रही है। दूसरी तरफ मरम्मत के नाम पर भी लगातार कई घंटों की कटौती की जा रही है।
आज ये हालात रहेंगे
जोधपुर डिस्कॉम जालोर शहर के कनिष्ठ अभियंता मनोज मीना ने बताया कि 132 के.वी. जीएसएस जालोर की मरम्मत व रख-रखाव के कारण शुक्रवार 18 जून को जालोर शहर में प्रात: 6.30 बजे से 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
रात को बढ़ी दिक्कत
रात में भी कटौती का दौर जारी है। बुधवार रात को तीन बार बिजली आपूर्ति बंद हुई। जिसके चलते लोग बेहाल रहे। करीब आधे आधे घंटे तक आपूर्ति बंद रही।





Comments are closed.