बागोड़ा : उपखंड क्षेत्र के लुणावास गांव में लूणावास सतर्कता समिति ने अब दस दिनों की एहतियात बरतते हुए रास्ते का लाँक डाउन किया है और अंदर के मार्ग से कोई भी व्यक्ति आवागमन नही कर पाएगा। उल्लंघन करने पर विधालय के दो कमरों को सैनिटाइज कर सेंटर बनाया गया है। उपखंड क्षेत्र के लुणावास गांव में सतर्कता समिति की ओर से कोरोना वायरल (कोविड-19) की रोकथाम मे कठोर कदम उठाया है।
समिति की ओर से दस दिनों के इस अहम समय को लेकर मुख्यतया कोमता से राह जाने वाले अंदर खेतो के मार्ग पर लोगों की आवाजाही पूर्णतया रोकने में रास्ते को लाँक किया गया है और इस निर्णय को लेकर उपखंड अधिकारी श्रीमती मृदुला शेखावत ने लूणावास जाकर हालात जाने ओर लाँक डाउन की पालना नही करने वाले लोगों के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो कमरों को सेनेटाइज कर बनाए सेंटर का जायजा लेकर राजस्व, शिक्षा, पंचायत राज समेत प्रशासनिक कर्मचारियों एंव समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिये गए है।





Comments are closed.