सायला ।
निकटवर्ती ऐलाना गांव के निवासी पंडित डॉ. आनंद कुमार दवे ने कॉलेज प्रोफेसर डॉ. हर्षद भाई जोशी के मार्गदर्शन में विषय गुरु ग्रह का व्यवसाय में प्रभाव पर शोध कार्य पूरा करने पर उनको पीएचडी की उपाधि श्री महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलोजी उदयपुर द्वारा प्रदान की गई। इस शुभ अवसर पर सायला कॉलेज सायला के प्राचार्य डॉ. बी.एल. लोहार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे पधारे सभी लोगो ने दवे को साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। तथा सभी शुभचिंतकों द्वारा उनका मुंह मीठा करवाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वही डॉ. लोहार ने मोमेंटो भेट कर सम्मान दिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. लोहार ने कहा की जालोर जिले से एस्ट्रोलोजी से पीएचडी की पहली डिग्री है जो हमारे लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर अशोक किलानिया, भानुप्रकाश प्रजापति, करनाराम चौधरी, नेपाल सिंह भाटी, पंडित पुष्पदत्त दवे रेवतड़ा, राकेश यति , अशोक माली, हकाराम गर्ग सहित मौजूद रहें।





Comments are closed.