– अवैध अंग्रेजी शराब की 150 बीयर, 12 बोतल, 16 अद्दे और अंग्रेजी व देशी शराब के 226 पव्वे जब्त
जालोर. जसवंतपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी श्यामसिंह के निर्देशन में स्पेशल टीम प्रभारी नाथूसिंह व जसवंतपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरहद बीकणवास में विक्रमसिंह राजपूत की दुकान पर दबिश दी। दुकान में मौजूद कालुसिंह पुत्र गंगासिह राजपूत निवासी जीतपुरा के कब्जे से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 150 बीयर, 12 बोतल व 16 हाफ और अंग्रेजी व देशी शराब के 226 पव्वे मिले। जिसको जब्त कर कालुसिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर किया। प्रकरण में विक्रमसिंह की तलाश जारी है।





Comments are closed.