-
आरोपी डेढ़ साल से चल रहा था फरार

जालोर. कोतवाली पुलिस ने शादी के नाम पर झांसा देकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी श्यामसिंह के निर्देशन में शहर कोतवाल लक्ष्मणसिंह ने 12 फरवरी 2019 को दर्ज प्रकरण में जांच करते हुए फर्जी शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के सदस्य गोपाल उर्फ विक्रम पुत्र मश्राराम उर्फ मिश्राराम राजपुरोहित निवासी जेरण पुलिस थाना भीनमाल को गिरफ्तार किया। आरोपी डेढ़ साल से फरार चल रहा था।
जिसे 6 नवंबर को प्रोडेक्शन वारंट पर जिला कारागार दयपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आर्ले दर्जे का बदमाश प्रवृति का व्यक्ति है, जो लोगों को अपनी बातों में फंसाकर गिरोह के सदस्यों द्वारा आमजन को आपस में लड़की के फर्जी भाई या माता-पिता बनकर शादी करने का झांसा देकर रुपए हड़पने के साथ धोखाधड़ी कर ठगी को अंजाम देते हंै। आरोपी गोपाल उर्फ विक्रम अभी पीसी रिमांड पर है, जिससे पूछताछ जारी है।





Comments are closed.