अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का राजफाश, 3 को दबोचा
जालोर. शातिर वाहन चोर गिरोह का राजफाश करते हुए चितलवाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में कई अन्य खुलासे की संभावना है। एसपी श्यामसिंह के निर्देशन में चितलवाना थाना प्रभारी खम्माराम ने सहायक उप निरीक्षक राजाराम के नेतृत्व में वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया।
जिस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी और गश्त कर 20 नवंबर को नाकाबंदी के दौरान गुजरात राज्य से चोरी हुए बोलेरो के प्रकरण में रतनाराम पुत्र पुनमाराम विश्नोई (सारण) निवासी अरणाय पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर, जयराम उर्फ जयरामाराम उर्फ जेरीया पुत्र नारणाराम विश्नोई (खीचड़) निवासी नया नगर पुलिस थाना आरजीटी जिला बाडमेर, बिरबलराम उर्फ पीराराम पुत्र जगमालाराम विश्नोई (पुनिया) निवासी सुनारों की बेरी रोहिला पूर्व पुलिस थाना धोरीमन्ना जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने चोरी की बोलेरो को जब्त किया।
कई स्थानों पर दे चुके वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी आले दर्जे के शातिर वाहन चोर है। जिनके विरुद्ध जैसलमेर, जोधपुर, चितलवाना व गुजरात राज्य के आगथला, मेहसाणा, विशनगर, गांधीधाम, अहमदाबाद, पालनपुर, ऊंझा थाना क्षेत्र के वाहन चोरी के प्रकरणों में चालान हो चुके है। पूछताछ में गुजरात राज्य से वाहन चोरी कर राजस्थान में एनडीपीएस, शराब तस्करों को बेचान करना बताया है। जिस संबंध में आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।




Comments are closed.