Barmer crime Jaipur Jalore Jodhpur National Pali RAJASTHAN Religious Sirohi

विप्र फाउंडेशन ने पाली के कोट बालीयान मे ब्राह्मण परिवार पर हुए हमले के विरोध मे सौंपा ज्ञापन

सायला।
विप्र फाउंडेशन ब्लाॅक सायला ने पाली के कोट बालीयान मे ब्राह्मण परिवार पर हुए हमले के विरोध मे सोमवार को राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी सीमा तिवाडी को ज्ञापन सौंपकर घटना की घोर निन्दा की है।

ज्ञापन मे बताया कि पाली जिले के कोट बालीयान गांव मे ब्राह्मण विधवा महिला व उसके दो पुत्रों पर मन्दिर की जमीन हडपने को लेकर दबंगो ने पुलिस की शह पर प्राणघातक हमला किया। जिसकी पीडित परिवार द्वारा पुलिस मे रिपोर्ट देने पर बडी मुश्किल से दर्ज की गई एवं रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है।

साथ ही दबंगो पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस द्वारा पुजारी परिवार व परिवार को बचाने आए अन्य पडोसियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल मे डालने की धमकियां दी जा रही है। जिसकी समस्त ब्राह्मण समाज घोर निन्दा करता है। ज्ञापन मे ब्राह्मण समाज पर हो रहे हमलों को रोकने, पाली के कोट बालीयान मे विधवा महिला व उसके दो पुत्रों पर हुए प्राणघातक हमले मे नामजद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करवाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर दण्ड देने की मांग की है।

इस दौरान ब्लाॅक महामंत्री प्रकाश त्रिवेदी, महामंत्री सुखदेवसिंह राजपुरोहित, अशोक राजपुरोहित, चैनसिंह दहिवा, ज्ञानेन्द्र दवे, रवि दवे, सुशील दवे, जितेन्द्र राजपुरोहित, अर्जुन कुमार, राणसिंह राजपुरोहित, नवनीत दवे, नीरज त्रिवेदी, पीयूष, ताराचंद बावतरा, कपिल, मोहित, प्रकाश समेत कई जने मौजूद थे।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.