crime

#Sayla यहां पर फंदे से झूलता मिला युवती का शव, परिजनों का आरोप बलात्कार के बाद हत्या कर शव लटकाया

सायला। थानाक्षेत्र के पांथेडी में शुक्रवार को एक युवती का शव पेड़ पर फंदे पर लटकता हुआ मिला है। जानकारी के अनुसार पांथेडी गांव की ओरण भूमि में एक युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। जिसकी सूचना मिलने पर थानाधिकारी सवाईसिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहंुचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को फंदे से नीचे उतारकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायला की मोर्चरी में पहुंचाया। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सियाग भी सायला पहुंचे। जबकि मृतका की गुरुवार को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने संगीता को बंधक बनाकर सामूहिक गैंगरेप कर शव को फंदे पर लटकाया है। इस संबंध में अरदिंगाराम पुत्र अजाराम देवासी निवासी पांथेड़ी ने रिपोर्ट पेशकर बताया कि उसकी चचेरी बहिन मजदूरी का कार्य करती थी। गांव के ही रतनाराम पुत्र हटाजी मेघवाल उसका पीछा करता था तथा मोबाईल पर जबरदस्ती बाते भी करता था। वही कई बार दुष्कर्म भी किया था। आरोपी 15-16 जुलाई की मध्यरात्रि को युवती को घर से बहला फुसलाकर गांव के बाहर ले गए। जहां अन्य साथियों जितेंद्र कुमार पुत्र कदाराम मेघवाल, जेनताराम पुत्र मोंगाराम मेघवाल, भीखाराम पुत्र चतराराम मेघवाल व इंद्रसिंह पुत्र जयसिंह के द्वारा बंधक बनाने तथा उसके साथ गैंग रेप की सम्भावना है। बाद में उक्त आरोपियों द्वारा सबूत नष्ट करने के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का अंदेशा है। जो आत्महत्या प्रतीत नही हो रही है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Comments are closed.