शाम की रिपोर्ट के बाद जिले में अब हुए कुल 679 कोरोना पोजिटिव, अब एक्टिव केस 395
जालोर. जिले में एक ही दिन में 95 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। यह चौंकाने वाला और जिले में अब तक का एक दिन में कोरोना पॉजिटिव का सर्वाधिक आंकड़ा है। एक साथ इतने अधिक केस सामने आने के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति हैं।
सीएमएचओ गजेंद्रसिंह देवल के अनुसार जिले की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार उम्मेदाबाद में 17, चांदराई में 18, वडाल, कागमाला, पांचोटा, सियाना, थुम्बा व जोधपुर का 1-1 व्यक्ति पॉजिटिव निकला हैं। इसी तरह भीनमाल में 6, बाकरा व पुनक कला में 5-5, रेवतड़ा में 8, मोरसीम में 4, मोदरा से 3, धुमबडिय़ा व पांथेडी में 5-5, सरत, तवाव व छिपरवाडा में 2-2, जालोर शहर, बाकरा रोड, बैरठ, देबावास, सांथू, फागोतरा में लिए गए सेंपल से 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस आया है।
जिले में अब तक कुल 41117 सेम्पल संदेहास्पद व्यक्तियों एवं कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों में से जिले में अब तक कुल 41117 सेम्पल लिए गए हैं, इनमें से 37624 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।

जिले में अब तक कुल 679 व्यक्ति कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाए गए हैं। 1406 सैम्पल जांच के लिए प्रक्रियाधीन हैं। सोमवार को जिले में 512 चिकित्सा टीमों द्वारा 7 हजार 854 घरों का सर्वे कर 22 हजार 972 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।



Comments are closed.