झाब थाना क्षेत्र के ईटादा गांव घटना

झाब. झाब थाना क्षेत्र के ईटादा गांव के शक्तिनगर में देर रात को जमीन विवाद में एक वृद्ध की हत्या हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार दो पक्षों में खेतों की मेड़ को लेकर आपसी कहासुनी हुई और विवाद गहराने के बाद घटनाक्रम में वृद्ध की हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र गोवाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि ईटादा सरहद के शक्ति नगर मे उनके पिता अमराराम (70) हरजीराम कलबी हाल निवासी भालनी खेत में कृषि कार्य कर रहे थे।
इस दौरान वहां पर मौजूद ईटादा निवासी धुड़े खां पुत्र कालु खां, इमेखां पुत्र कालु खां व अन्य ने अमराराम पर हमला कर दिया। इस दौरान अमराराम वहीं गिर गया और घटनाक्रम में गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम में बीच बचाव करने आया गोवाराम को भी गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने फिरोज खंा पुत्र हुसैन खां, धुडेखां पुत्र कालुखां, इमेखां पुत्र कालुखंा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात एसडीएम सीमा तिवाड़ी सहित थाना प्रभारी किरण कुमार मौका स्थल पर पहुंचे और शव को संाचौर मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों केा सुपुर्द किया। इधर, आंजणा समाज ने वृद्ध की हत्या के बाद समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है।
जमीनी विवाद बढ़े
कोरोना काल में जिले में जमीन विवाद बढ़े हैं। अक्सर यह सामने आया है कि घरेलू प्रकरणों में ही गंभीर वारदातें हो रही है।





Comments are closed.