Jalore

लाॅकडाउन टूटा: सायला बाजार मे खुली दुकानें, ना मास्क ना सोशल डिस्टेंस … पढिए पूरी खबर

– ग्राहकों के दुकानों में प्रवेश के बाद व्यापारी भी शटर बंद कर बेच रहे सामान
– कोरोना गाइडलाइन की उड रही धज्जियां
सायला।
भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने हर तरफ तबाई मचाई हुई है। अलग अलग शहरों में शमशान गृहों के बाहर लगी लंबी लाइनें यह बताने के लिए काफी है कि कोविड-19 ने कितने लोगों की जिंदगी को लील लिया है। रोज संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश मे 3 मई तक जनअनुशासन पखवाडा के तहत लाॅकडाउन घोषित किया गया है तथा आवश्यक सेवाओं को छोडकर अन्य सभी प्रकार की दुकानों को बन्द रखने के सख्त निर्देश दिए गए है।

लेकिन सायला में मानो कोरोना संक्रमण का व्यापारियों एवं ग्रामीणों मे कोई भय ही नही है। शायद इसी कारण सायला में जनअनुशासन पखवाडा के दुसरे दिन मंगलवार सवेरे से ही ज्यादातर दुकानें एवं प्रतिष्ठान्न खुलने से बाजार में आम दिनों जैसी चहल पहल है। बाजार में मिष्ठान्न, रेडिमेड एवं वस्त्र, फैन्सी व काॅस्मेटिक आईटम्स, फुटवेयर, हार्डयेवर, स्टेशनरी, नाश्ता, सेलून आदि दुकानें भी खुली हुई है। जहां खरीदी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी पहुंचने लगे है। इससे लोगो मे संक्रमण का खतरा बढ गया है। वही प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए कोई प्रयास नही किए जा रहे है। जिससे बाजार मे लोगो की भीड जुट रही है। सबसे ज्यादा भीड तो कपडा दुकान व काॅस्मेटिक दुकाने पर उमड रही है। बडे-बडे कपडा दुकानों मे तो इतनी भीड उमड रही है कि पैर रखने तक की जगह नही है। इन दुकानों मे ना तो सोशल डिस्टेंशिंग की पालना हो रही है और ना ही शासन के किसी दिशा निर्देशो का पालन किया जा रहा है। वही बिना मास्क के लोग यहां खरीदी कर रहे है। इसी प्रकार का आलम पूरे गांव मे दिखाई दे रहा है। सभी प्रकार की दुकानांे मे खरीदी करने पहुंच रहे लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग की ना तो परवाह है और ना फिक्र। वही प्रशासन भी दुकानें खुलने पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही कर रहा है।

Comments are closed.