जिले में 25 और नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, अब तक हुए 1092
जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को मिली प्रक्रियाधीन सेम्पल की रिपोर्ट के बाद जिले में 25 व्यक्ति कोरोना संक्रमित व 9 रिपीट पॉजिटिव निकले हंै। सीएमएचओ ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों में 5 जालोर शहर (शांतिनगर, शंकर वाटिका, रूपनगर, ऊपर कोटा व सरदार पटेल मार्ग क्षेत्र में एक-एक), 2 भाद्राजून, 2 बावतरा, 1 डूडसी, 8 सांचौर, 1 मोदरा, 1 परावा, 2 पूरण, 1 सायला, 1 सांकड़ व देर शाम आई रिपोर्ट में 1 रंगाला निवासी व्यक्ति शामिल है। डॉ. देवल ने बताया कि जिले में अब तक 54 हजार 329 सेम्पल लिए गए हैं। इनमें से 51 हजार 266 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1092 हो गय है। इसी तरह मंगलवार को 38 जनों की अंतिम रिपीट सेंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में जिले में 104 कोरोना एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। इसी तरह जिले में 536 चिकित्सा टीमों की ओर से 9 हजार 587 घरों का सर्वे कर 23 हजार 759 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।





Comments are closed.