सायला। थानाक्षेत्र के पांथेडी में शुक्रवार को एक युवती का शव पेड़ पर फंदे पर लटकता हुआ मिला है। जानकारी के अनुसार पांथेडी गांव की ओरण भूमि में एक युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। जिसकी सूचना मिलने पर थानाधिकारी सवाईसिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहंुचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को फंदे से नीचे उतारकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायला की मोर्चरी में पहुंचाया। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सियाग भी सायला पहुंचे। जबकि मृतका की गुरुवार को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने संगीता को बंधक बनाकर सामूहिक गैंगरेप कर शव को फंदे पर लटकाया है। इस संबंध में अरदिंगाराम पुत्र अजाराम देवासी निवासी पांथेड़ी ने रिपोर्ट पेशकर बताया कि उसकी चचेरी बहिन मजदूरी का कार्य करती थी। गांव के ही रतनाराम पुत्र हटाजी मेघवाल उसका पीछा करता था तथा मोबाईल पर जबरदस्ती बाते भी करता था। वही कई बार दुष्कर्म भी किया था। आरोपी 15-16 जुलाई की मध्यरात्रि को युवती को घर से बहला फुसलाकर गांव के बाहर ले गए। जहां अन्य साथियों जितेंद्र कुमार पुत्र कदाराम मेघवाल, जेनताराम पुत्र मोंगाराम मेघवाल, भीखाराम पुत्र चतराराम मेघवाल व इंद्रसिंह पुत्र जयसिंह के द्वारा बंधक बनाने तथा उसके साथ गैंग रेप की सम्भावना है। बाद में उक्त आरोपियों द्वारा सबूत नष्ट करने के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का अंदेशा है। जो आत्महत्या प्रतीत नही हो रही है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Related Articles
#JALORE नकबजनी की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
जालोर। कोतवाली थानाक्षेत्र जालोर में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह के निर्देशन में जिले में बढ रही नकबजनी एवं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपालसिंह एवं जालोर वृताधिकारी […]
एसीबी टीम की बडी कार्यवाही, यहां हुई कार्यवाही .. पढ़िए खबर
एसीबी टीम की बडी कार्यवाही,बीडीओ 50 हजार की रिश्वत लेते हुआ ट्रेप बांसवाडा की कुशलगढ पं.स.के बीडीओ को किया ट्रेप बीडीओ फिरोज खान 50 हजार की रिश्वत लेते हुआ ट्रेप पं.स.के ग्राम सचिव से नरेगा कार्यों के बजट का ले रहा था कमीशन साथ ही एसीबी नें एक और ग्राम सचिव मंजी को किया ट्रेप… […]
जालोर में बिक रहा मिलावटी मावा, लापरवाही पड़ सकती है भारी
तीन दिन में 200 किलो मावा नष्ट करवाया, सीधे तौर पर बड़े स्तर पर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जालोर. शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत तीन दिन में 200 किलो मिलावटी और सड़ा मावा पकड़ कर विभाग ने यह साबित कर दिया है कि जालोर में मिलावट का बड़ा खेल चल […]



Comments are closed.