पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए सूखा दिवस घोषित
जालोर. राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 को देखते हुए मतदान एवं मतगणना दिवस पर सूखा दिवस घोषित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राज्य के वित्त (आबकारी विभाग) के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं (पंच एवं सरपंच) के आम चुनाव 2020 के लिए पंच व सरपंच के लिए मतदान चार चरणों में 28 सितम्बर, 3 अक्टूबर, 6 अक्टूबर व 10 अक्टूबर को होने है।
वहां संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधि क्षेत्रों में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाली 48 घंटों की अवधि में जिन क्षेत्रों में चुनाव 28 सितम्बर को होने हैं, उन क्षेत्रों व ऐसे क्षेत्रों के 5 किमी परिधीय क्षेत्र में 26 सितम्बर को सायं 5.30 बजे से 28 सितम्बर को मतगणना समाप्ति तक, जिन क्षेत्रों में चुनाव 3 अक्टूबर को सम्पन्न होने हैं
उन क्षेत्रों में व ऐसे क्षेत्रों के 5 किमी परिधीय क्षेत्र में 1 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे से 3 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक, जिन क्षेत्रों में चुनाव 6 अक्टूबर को सम्पन्न होने है उन क्षेत्रों में व ऐसे क्षेत्रों के 5 किमी परिधीय क्षेत्र में 4 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे से 6 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक एवं जिन क्षेत्रों में चुनाव 10 अक्टूबर को सम्पन्न होने है उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 किमी परिधीय क्षेत्र में 8 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे से 28 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया हैं।
यह रहेगा कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जालोर जिले में चार चरणों में पंचायत आम चुनाव 2020 के निर्धारित कार्यक्रमानुसार एवं राज्य के वित्त (आबकारी) विभाग के आदेश की अनुपालना में
प्रथम चरण (28 सितम्बर) में सायला पंचायत समिति की थलवाड़ एवं सरनाऊ पंचायत समिति के दाता, दुगावा, गुन्दाऊ, कुडा, लाछीवाड, मोखातरा, पांचला, राजीवनगर, सांकड़, सरनाऊ, सेडिया व सुरावा ग्राम पंचायत,
द्वितीय चरण (3 अक्टूबर) में बागोड़ा पंचायत समिति की बागोड़ा, बाली, भालनी, बिजलिया, चैनपुरा, धुम्बडिया, डुंगरवा, जैसावास, जेरण, जेतु, कालेटी, कावतरा, खोखा, कूका, लाखणी, लुणावास, मोरसीम, नांदिया, नरसाणा, नवापुरा ध्वेचा, नया मोरसीम, राह, रंगाला, राऊता, सेवडी, सोबडावास, वाडाभाडवी व वाडा नया ग्राम पंचायत,
तृतीय चरण (6 अक्टूबर) में भीनमाल पंचायत समिति की भागलभीम, भागलसेफ्टा, भरूडी, बोरटा, दांतीवास, दासपां, धानसा, जुंजाणी, खानपुर, कोरा, कोटकास्तां, मोदरा, नरता, निम्बावास, नोहरा, फागोतरा, पुनासा, रोपसी, सेरणा, सरथला व थोबाऊ ग्राम पंचायत एवं चितलवाना पंचायत समिति की आकोली, भाटकी, भीमगुडा, चितलवाना, डऊकियों व साहु की ढाणी, डावल, देवड़ा, डूंगरी, गोमी, हाडेचा, गुडाहेमा, ईटादा, जानवी, झाब, काछेला, केरिया, खासरवी, खिरोडी, मेघावा, निम्बाऊ, परावा, रामपुरा, रणोदर, सांगडवा, सिवाडा, सूंथडी, टांपी व वीरावा ग्राम पंचायत
चतुर्थ चरण (10 अक्टूबर) में जसवंतपुरा पंचायत समिति की बासड़ाधनजी, बूगांव, चांदूर, दांतलावास, डोरडा, गजीपुरा, गजापुरा, जसवंतपुरा, जोडवाडा, कलापुरा, माण्डोली, मुडतरासिली, पंसेरी, पावली, पुनगकलां, पुरण, राजीकावास, राजपुरा, रामसीन, सावीधर, सोमता, सीकवाड़ा, तातोल, तवाव व थूर ग्राम पंचायत एवं सांचौर पंचायत समिति की अचलपुर, अरणाय, बावरला, भादरूणा, भडवल, बिछावाडी, बिजरोल खेडा, चौरा, डांगरा, दांतिया, धानता, गोलासन, हरियाली, जाखल, जैलातरा, करावडी, कारोला, कीलवा, कोड, पहाड़पुरा,पलादर, पालड़ी सोलंकियान, पमाणा, प्रतापपुरा व सरवाना ग्राम पंचायत क्षेत्र एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में मतदान व मतगणना समाप्ति तक सूखा घोषित किया गया हैं।





Comments are closed.