– कारणों पर अभी भी सवालिया निशान

भीनमाल. भादरड़ा गांव में बुधवार को एक किशोरी ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसआई सुरेश बारोलिया पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। एएसआई चन्द्रकिशोर ने बताया कि भादरड़ा निवासी कविता (14) पुत्री फाउडाराम ने मकान के दूसरे फ्लोर पर पहुंचकर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका व उसकी भाभी ही घर पर थे। भाभी घर के कार्य में व्यस्त थी। मृतका के माता-पिता का पूर्व में निधन हो चुका है।





Comments are closed.