– बागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुरिया का घटनाक्रम
सियाणा. बागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुरिया गांव में एक विवाहिता ने अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। रायपुरिया निवासी मोरकी पुत्री मोतीराम देवासी की शादी करीब सात साल पहले रामसीन थाने के अधीन पुनक कलां निवासी दरगाराम पुत्र सवाराम देवासी के साथ हुई थी।
शादी के एक साल बाद मोरकी ने एक पुत्र जितेन्द्र कुमार को जन्म दिया और अब करीब दो माह पहले रायपुरिया ने एक पुत्री प्रेरणा को जन्म दिया। मोरकी सोमवार को अपने ससुराल पुनककला से माताजी मंदिर जाने का कहकर अपने मायके रायपुरिया चली गई थी।
जिसके बाद वहां से भीबिना बताए दोपहर को करीब 12 बजे अपने पुत्र जितेश (४) को लेकर सतापुरा नदी के पास रायपुरिया राजस्व सीमा में स्थित रायपुरिया निवासी प्रकाश पुत्र जीवाराम पुरोहित के खेत पर कृषि कुएं के पास चप्पल, सुहाग का प्रतीक चूड़े को उतारकर अपने मासूम पुत्र जितेन्द्र के संग कुएं में छलांग लगा दी। उसके बाद कुएं में गहरा पानी होने से उन दोनों की मौत हो गई।इधर, खेत में काम कर रहे मजदूरों ने इस संबंध में सूचना पुलिस को दी।
जिस पर बागरा थानाधिकारी रामसिंह, सियाणा पुलिस चौकी से जाब्ता मौके पर पहुंचा औरमंगलवार देर शाम को कुएं से शवों को निकालने के बाद सियाणा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।जहां पर बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। मृतका और उसके पुत्र के शव कोससुराल पक्ष पुनककला ले गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।





Comments are closed.