14 चोरी की बाइक सहित 4 गिरफ्तार, एक किशोर को संरक्षण में लिया
जालोर. पुलिस ने बाइक चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए आरोपियों को दबोचने के साथ चोरी की 14 बाइक बरामद की है। प्रकरण में 14 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एक किशोर को संरक्षण में लिया है। बाइक चोरी की वारदातों में भाद्राजून पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 5 दिन में इन बाइक चोरों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार नोसरा थाना क्षेत्र के बाला निवासी केवाराम पुत्र मांगीलाल मीणा को दस्तयाब कर एक बाइक चोरी के प्रकरण में गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद चोरी हुई बाइक बरामद की।
विस्तृत पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की अन्य कई वारदातें बरवां निवासी मित्र कैलाश पुत्र जब्बरसिंह राजपुरोहित, भंवरू खां पुत्र मांगू खां मोईला मुसलमान, जालमसिंह पुत्र मगसिंह रावणा राजपूत व दिवांदी रोहट निवासी एक किशोर के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर भाद्राजून पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों के कब्जे से कुल 14 बाइक बरामद की गई। पुलिस की ओर से बाइक चोरी के प्रकरण में जांच जारी है।
कार्रवाई में एएसआई तेजाराम, हेड कांस्टेबल मांगीलाल, जुगलकिशोर, रवीन्द्रसिंह, राजेश कुमार, कपिलकुमार, अजयपालसिंह, नरेन्द्रसिंह, अमरसिंह, रणछोडऱाम, देवेन्द्रसिंह, शेरसिंह व कपिल कुमार शामिल थे।




Comments are closed.