जालोर. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जोधपुर जोन द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के अनुसार जालोर, पाली एवं फालना आगार से जालोर जिले में यात्रियों के आवागमन की सुविधा हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोडवेज यात्री बसें प्रतिदिन संचालित की जाएंगी। इसके अंतर्गत जालोर आगार से सांचौर के लिए प्रात: 7.30 बजे बस रवाना होकर 11.30 बजे सांचौर पहुंचेगी। सांचौर से दोपहर 12.15 बजे रवाना होकर सायंकाल 4 बजे जालोर आयेगी। भीनमाल व रानीवाड़ा मुख्य स्टॉपेज होंगे। इसी प्रकार जालोर से जोधपुर के लिए प्रात: 7 बजे बस रवाना होकर 10.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से सायं 4 बजे रवाना होकर रात्रि 8 बजे जालोर आयेगी। सांडेराव व पाली मुख्य स्टॉपेज हांगे। फालना आगार से जालोर के लिए प्रतिदिन प्रात: 6 बजे बस संचालित की जायेगी। यह बस प्रात: 8.30 बजे जालोर पहुंचेगी। जालोर से सायंकाल 4.30 बजे रवाना होकर रात्रि 7 बजे फालना पहुंचेगी। सांडेराव इसका मुख्य स्टोपेज होगा। पाली आगार से सांचौर के लिए प्रात: 6 बजे बस रवना होकर दोपहर 12.30 बजे सांचौर पहुंचेगी। सांचौर से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर रात्रि 8 बजे पाली लौटेगी। सांडेराव, जालोर, भीनमाल व रानीवाड़ा मुख्य स्टोपेज होंगे।
Related Articles
जालोर में अवैध हथियार की आहट, पकड़े गए जिंदा कारतूस
– अवैध हथियारों से जुड़ा है मामला, पुलिस करेगी जांच जालोर. शहर में एक युवक से पुलिस 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। जिसके तहत मीरादातार तिराहा पर पहुंचे। जहां पर बताए गए हुलिये का एक व्यक्ति परिवहन कार्यालय की तरफ जाता दिखाई दिया। […]
#BHINMAL इस चर्चित मामले में को एक को हुआ कारावास…जानिये पूरा मामला
शंकरलाल माली हत्याकांड, सांवरड़ा गांव के पास खार में हत्या कर गाड़ा था शव भीनमाल. अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनीष कुमार वैष्णव ने आठ साल पुराने बहुचर्चित शंकरलाल माली हत्याकाण्ड के मामले में सुनवाई करते हुए गुरूवार को एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जबकि संदेह का लाभ देते हुए चार आरोपियों […]
राजेंद्र नगर में दशहत फैलाने वाला विकास गिरफ्तार
– पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी को भी दबोचा जालोर. जालोर. राजेंद्र नगर क्षेत्र में दो दिन पूर्व रात के समय बोलेरो गाड़ी के साथ दशहत फैलाने वाले एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि मामले में विकास गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है राजेंद्रनगर […]
16 Replies to “#JALORE जालोर में इस तरह चलेंगी रोडवेज की बसें”