जोधपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत
जालोर. जालोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीखी गांव के मोड़ पर एक नीलगाय ने बाइक पर अपने गांव लौट रहे दंपती को चपेट में लिया। एएसआई विशनसिंह राजावत ने बताया कि हादसा शुक्रवार शाम को घटित हुआ। मोतिसरी निवासी भंवरदान और उनकी पत्नी रतन कंवर (40) ने जालोर से नई बाइक खरीदी थी और उसके बाद वे उससे अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान अचानक नील गाय ने उन्हें चपेट में लिया, जिससे महिला गंभीर घायल हो गई। उसे जोधपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रतन कंवर ने शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
नील गायों का रहता है आतंक
जिले में बड़ी संख्या में रोजड़े हैं और वे अक्सर खेतीहर क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ आम आदमी के लिए परेशानी का कारण भी बनते हैं। इस जीव के कारण बहुत से लोग चोटिल होते हैं। इसी तरह के हालात इस हादसे में बने, जिसमें नीलगाय ने बाइक पर सवार महिला को गंभीर चोटिल कर दिया और वही उसकी मौत का कारण बना।





Comments are closed.