crime Jalore RAJASTHAN

नोसरा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया… यह है पूरा मामला

जालोर।
नोसरा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपालसिंह व जालोर वृताधिकारी जयदेव सियाग के सुपरविजन में थानाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस थाना नोसरा में आम्बाराम चौधरी, सुरेश कुमार एवं पुरकी देवी के साथ खेत की माठ को लेकर हुए विवाद में मुल्जिम छोगसिंह, सूरजसिंह, मदनसिंह, अशोकसिंह तथा विधि से संघर्षरत किशोर द्वारा अम्बाराम, सुरेश कुमार तथा पुरकी देवी के साथ लाठियों से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुँचाई थी। जिसमे घायल आम्बाराम की ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिस पर हत्या के आरोप में 3 जनों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। वही विधि से संघषर्रत किशोर को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया था। प्रकरण में मुल्जिम अशोकसिंह पुत्र देवीसिंह जाति राजपुरोहित लंबे समय से फरार था। जिसे नोसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

4 माह से फरार नकबजन को गिरफ्तार किया-
थाना कोतवाली जालोर द्वारा 4 माह से फरार नकबजन श्रेस्ट पांचाल उर्फ रवि पांचाल पुत्र राजकुमार जाति लोहार निवासी 28 नागलोई दिल्ली हाल जे-891 जहांगीरपुरी पुलिस थाना महेंद्रा पार्क दिल्ली को गिरफ्तार किया है। नकबजन पांचाल ने गत 3 अगस्त 2020 की मध्यरात्रि में शकील परवेज के घर मे रात्रि में घुसकर ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व रुपए चुराकर वारदात कोा अंजाम दिया था। मुलजिम आले दर्जे का शातिर चोर एवं नकबजन है। जो वारदात के बाद अपने गैंग से सम्पर्क कर हवाई जहाज से आना जाना करता था। आरोपी द्वारा ज्यादातर वारदाते जालोर, पाली व सुमेरपुर क्षेत्र में करना बताया गया।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.