3 gravel-filled tractors seized in Bhinmal
crime Jalore

भीनमाल में बजरी से भरे 3 टै्रक्टर जब्त,

– अवैध बजरी परिवहन करते 3 ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त

ajanta
ajanta

जालोर. भीनमाल पुलिस ने बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त किए हैं। भीनमाल थानाप्रभारी अवधेश सांदू के नेतृत्व में बुधवार शाम गश्त के दौरान दासपां सरहद में पुलिस ने बिना नंबरी 3 ट्रैक्टर मय अवैध बजरी से भरी ट्रॉली को जब्त किया।

इन तीनों ट्रैक्टर के चालक पुलिस वाहन देखकर वाहनों को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस टीम ने तीनों ट्रैक्टर मय ट्रॉली दासपां सरहद से लेकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़े करवाए। वहीं गुरुवार को जब्तसुदा तीनों टै्रक्टर मय ट्रोली के मालिक व वाहन चालकों की ओर से राज्य सरकार की खनिज बजरी संपत्ति को अवैध रूप से चोरी कर ले जाने, अवैध खनन कर बिना विधिक अधिकार के बजरी का नदी में से निर्गमन करने व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से खनन विभाग द्वारा एमएमडीआर एक्ट व बजरी चोरी करने का मुकदमा दर्ज करवाया गया। जिस पर पुलिस थाना भीनमाल में प्रकरण दर्ज कर तीनों चालकों व वाहन मालिकों के विरूद्ध अनुसंधान जारी है।

Comments are closed.