जालोर. देशभर में कोरोना को लेकर दहशत है और लोग मुख्य रूप से प्रवासी अपने वर्षों का कारोबार छोड़ इस खतरे से बचने के लिए अपने गांवों तक पहुंच गए हैं। इन हालातों के बीच बागोड़ा क्षेत्र की दो शिक्षिकाओं ने जो जÓबा दिखाया है। वह अन्य लोगों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण हो सकता है। ये शिक्षिकाएं कोरोना प्रबंधन में ड्यूटी चाह रही है, जो गर्व की बात है। रा.बा.उ.प्रा. विद्यालय बागोड़ा की अध्यापिका श्रीमती सुमन कुमारी तथा नई बाली की अध्यापिका उमा शर्मा ने स्वे’छा से कोरोना संक्रमण बचाव प्रबन्धन के तहत ड्यूटी लगाने की इ’छा जाहिर की है। जिला कलक्टर ने उक्त अध्यापिकाओं की कर्तव्य परायणता की प्रशंसा करते हुए हर्ष व्यक्त किया है। दोनों अध्यापिकाओं ने उपखंड अधिकारी बागोड़ा एवं ब्लॉक शिक्षाधिकारी का इस हेतु प्रार्थना पत्र देकर निवेदन किया है।




Comments are closed.