गुरूवार शाम को लाउड स्पीकर घुमाकर किया बाजार बदं रखने का ऐलान
सरकारी आदेश मे नो-मास्क, नो-मूवमेंट की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के दिए निर्देश
सायला।
राज्य सरकार ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत प्रदेश में किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ सम्बन्धी आयोजन यथा सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद, मनोरंजन संबंधी, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह, त्योहारों आदि के आयोजन तथा जुलूस, मेलों एवं हाट बाजारों पर प्रतिबंध को आगे भी जारी रखे जाने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख शासन सचिव, गृह श्री अभय कुमार ने इस संबंध में 10 जुलाई, 2021 को जारी आदेश का हवाला देते हुए सभी जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है कि सार्वजनिक स्थानों पर आमजन द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार एवं कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना का अभाव कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड-19 संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम यथा-धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैलियों आदि का आयोजन ना हो।
समस्त जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस आयुक्त को नो-मास्क, नो-मूवमेंट की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रतिष्ठान, बाजार या आमजन आदि द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार के मानदंडो का पालन नहीं किया जाता है तो प्रशासन द्वारा उनके विरूद्ध उपयुक्त कार्यवाही की जाए।
लेकिन सायला मे प्रशासन के सहयोग से भव्य वरघोडे का आयोजन को लेकर तैयारीयां की जा रही है लेकिन प्रशासन की और से कोई कार्यवााही नही की जा रही है ऐसे मे संक्रमण फैलने का खतरा है।
इनका कहना।
सायला मे वरघोडा निकालने की कोई सूचना नही है मै इस बारे मे उपखंड अधिकारी से बात कर पता करता हूॅ । ध्रुवप्रसाद थानाधिकारी सायला।
सायला मे वरघोडे को लेकर मुझे कोई जानकारी नही है मै अभी थानाधिकारी से इस संबंध मे बात करता हूॅ। सूरजभान विश्रोई उपखंड अधिकारी सायला।




Comments are closed.