जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बेटी जन्मोत्सव मनाकर दिया बेटी बचाओं का संदेश।
जालोर 24 जनवरी। शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चिकित्सा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजेन्द्रसूरि कुंदन जैन राजकीय महिला महाविद्यालय में बेटी बचाओं विषय पर लडकियों के जन्म, उनके समुचित पालन पोषण और देश में समान अधिकारों व अवसरों के साथ सशक्त नागरिकों के तौर पर वे बडी हो सके, इस उद्देश्य को साकार करने के लिए जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ गजेन्द्रसिंह देवल ने बताया राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर बेटी बचाओ का दिया सन्देश। इस दौरान महाविद्यालय में बालिकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, भू्रण लिंग परीक्षण की जांच न करने, बेटिया अनमोल है आदि विषयों पर रंगोली, चित्राकला लेखन व निबन्ध प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
जिला स्तरीय समारोह के दौरान अध्यक्ष एडीजे नरेन्द्रसिंह ने नारी शक्ति व नारी को दुनियां की शान बताते हुए कहा कि आज के दौर में बेटियां जिस तरह से आगे बढकर देश, समाज व अपने परिवार का नाम रौशन कर रही है, वह देश की अन्य बेटियों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने महिला महाविद्याल की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें भी नारी शक्ति को पहचानना होगा और इसी दिशा में शिक्षा ग्रहण कर आगे बढकर अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बालिकाओ के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के बारे में कहा।
समारोह के दौरान अधिवक्ता सरदारखान खोखर ने बालिका महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में हो रहे नारी शोषण की कहानी को बयां कर कहा कि नारी के बिना इस सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। नारी है तो कल है, के संबंध में विस्तार से बताकर बेटी बचाओं के संदेश का अपने आस-पास व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबधक चरणसिंह ने सरकार द्वारा संचालित की जा रही राजश्री योजना के अन्तर्गत बालिका के जन्म पर दिये जाने वाले 50 हजार रू. की राशि के परिलाभ के बारे बताया तथा कन्या भू्रण हत्या जैसे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने की बात बताई और इसकी सूचना 104 पर देने पर मुखबीर योजना के दिये जाने वाले परिलाभ के बारे में बताया साथ हीं पीसीपीएनडीटी एक्ट पर बालिकाओं को स्वास्थ्यप्रद उपयोगी जानकारियां देकर सरकार द्वारा भी बेटियों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारियां दी । अन्त में उन्होंने कहा कि समाज की सोच उस दिन ठीक हो जायेगी जब लोग मिठाई बांटकर कहेंगे की ‘‘मेरे घर बेटी पैदा हुई है। इस अवसर पर विजेता छात्राओं को मंचस्थ उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण का कार्य किया तथा शपथ ग्रहण अभियान के दौरान मंचस्थ सभी आगन्तुकों व उपस्थित सभी छात्राओं ने बेटी बचाओं को लेकर शपथ ग्रहण की तथा बेटी बचाओं विषय को लेकर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या अनुराधा सक्सेना, सहायक आचार्य वगताराम चौधरी,महोमद इरफ़ान,बाबूलाल देवड़ा ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान पीसीपीएनडीटी समन्वयक शंकर सुथार, जिला आरकेएसके समन्वयक उगमसिंह राजपुरोहित सहित अन्य विभागों के अधिकारियों सहित महाविद्यालय की छात्राऐं उपस्थित रही।
वंही जिला मुख्यालय पर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में भी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बालिका का केक काटकर जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम के दौरान जिएनमटीसी प्रिंसिपल मीनू फर्नांडिस ने बालिकाओं को बेटी बचाओ,भ्रूण लिंग परीक्षण की जाँच न करने के बारे जानकारी दी।साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।कर्यक्रम के दौरान मोहनलाल गुजर,विभागीय अधिकारी एवं नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।





Comments are closed.