From here in Jalore, the young woman went missing from the house and then it happened
Uncategorized

#DEATH गर्मी से राहत की चाहत ही बन गई मौत का कारण

जालोर. जालोर से करीब 40 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक हादसे में युवक ने जान गंवाई। युवक शनिवार से घर से गायब था। जानकारी के अनुसार रविवार को भंवरानी निवासी अभिषेक (28 ) पुत्र प्रकाश दवे अपने घर से शनिवार से गायब था। रविवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय पानी के टैंकर भरने वाले की नजर तालाब किनारे चम्पल पर पडऩे से अनहोनी होना का अंदेशा लगा। इस दौरान उसने वहां गौर से देखा तो युवक का शव दिखाई पड़ा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने भंवरानी स्थित पुलिस चौकी प्रभारी को दी। ग्रामीणों का मानना है कि अक्सर गर्मी के मौसम में राहत पाने की चाहत में युवा तालाब में स्नान करने को पहुंचते हैं। शायद यही इस युवक की मौत का कारण बना। हालांकि हकीकत तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

Comments are closed.