Jalore RAJASTHAN Religious

विप्र फाउंडेशन ने मनाई परशुराम जयंती

सायला।
कस्बे के दूदेश्वर महादेव मंदिर बगेची में शुक्रवार को विप्र फाउंडेशन ब्लाॅक सायला के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण किया गया। साथ ही पूजा अर्चना कर आरती की गई। इसके पश्चात परशुराम चालीसा का पाठ किया गया।

इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र में कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए लगाए गए संपूर्ण लॉकडाउन के चलते भगवान परशुराम की जयंती लोगो ने अपने-अपने घरों में रहकर मनाई। इस दौरान ब्लाॅक सचिव महेश कुमार दवे, रामचन्द्र दवे, प्रकाश त्रिवेदी,रक्त सेवादल संस्थान से नवनीत दवे आदि मौजूद थे।

अम्बे माता मंदिर पर किया वार्षिक ध्वजारोहण

सायला।
कस्बे के ओटवाला रोड पर श्रीमती सुमतीदेवी हेमराज कबदी चेरिटेबल ट्रस्ट हैदराबाद-सायला द्वारा निर्मित अम्बे माता मन्दिर का वर्षगांठ शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
वर्षगांठ के निमित मन्दिर में माताजी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही मन्दिर की रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की गई। वही लाभार्थी ट्रस्ट परिवार द्वारा प्रातः शुभ मुहुर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मन्दिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया।

कस्बे में अम्बे माता मंदिर की वर्षगांठ पर जरूरतमंद परिवार को राशन सामग्री के किट का वितरण करते हुए

इसके बाद माताजी को प्रसादी का भोग लगाया गया। साथ ही प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना का भी पूर्ण ध्यान रखा गया। वही भामाशाह विनोद कुमार कुयालाल कबदी परिवार की ओर से कोरोना महामारी से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को 500 राशन के किटो का वितरण किया गया।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सीमा तिवाड़ी, थानाधिकारी लालाराम जाट, पूर्व उपसरपंच विक्रमसिंह दहिया, मांगीलाल फोलामुथा, गौतमचंद लुंकड, राजेन्द्र माहेश्वरी, नैनमल लखारा, उपेन्द्र शाह, रमेश जैन, महेश शर्मा, जितेन्द्र जीनगर आदि मौजूद थे।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

30 Replies to “विप्र फाउंडेशन ने मनाई परशुराम जयंती

  1. Pingback: Netflix bez VPN
  2. Pingback: faceless niches
  3. Pingback: bacon999
  4. Pingback: 123auto
  5. Pingback: sex children
  6. Pingback: sex girldie
  7. Pingback: altogel
  8. Pingback: see this page
  9. Pingback: weed berlin
  10. Pingback: umbrie vakantie
  11. Pingback: Plinko
  12. Pingback: Go X Georgia pilot

Leave a Reply