अभी भी राज बना हुआ है किशोरियों से गैंगरेप का मामला

भीनमाल. राजपुरा में किशोरियों के गैंगरेप के मामले में अभी कई ऐसे अहम सवाल है, जिनका जवाब पुलिस खोजने का प्रयास कर रही है। अभी ये जांच का विषय है, लेकिन लड़कियों के बयान के बाद मामले में कई तथ्य सामने आ सकते हैं।
अभी इस प्रश्न का जवाब पुलिस को नहीं मिला है कि अचानक ही युवक क्यों और कैसे एक साथ दो युवतियों को अगवा करके ले गए और उसके बाद उनका सामूहिक बलात्कार हुआ। अलबत्ता पुलिस ने अभी प्रकरण में एक प्रमुख आरोपी की गिरफ्तारी के साथ साथ 3 आरोपियों को राउंड अप कर दिया है। जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भीनमाल खाण्डादेवल गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण व गैंगरेप के मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर चारों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। गैंगरेप के मुख्य आरोपी खाण्डादेवल निवासी चेतनराम पुत्र विरकाराम भील को पुलिस ने रविवार देर रात को गिरफ्तार किया।
जबकि दो आरोपियों को सोमवार तड़के दस्तयाब किया। इसके अलावा दोपहर में चार नामजद में से फरार एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
मामले में मुख्य आरोपी चेतनराम पुत्र विरकाराम को रविवार देर शाम गिरफ्तार किया गया, जबकि अशोक पुत्र लसाराम व पीराराम पुत्र करताराम भील को गठित टीमों ने दस्तयाब किया। इसके बाद एक टीम ने तेजाराम पुत्र लसाराम को सोमवार दोपहर में हिरासत में लिया गया। वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने रात को दोनों पीडि़ताओं का मेडिकल करवाया।
कलक्टर व विधायक ने की मुलाकात
सोमवार को कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह, विधायक पूराराम चौधरी व रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल सोमवार को शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में कलक्टर, एसपी व भीनमाल व रानीवाड़ा विधायक ने उपचाराधीन पीडि़ताओं व उनके परिजनों से मुलाकात की।
गैंगरेप पीडि़ताओं से मिली बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेनीवाल
राज्य बाल संरक्षण आयोग ने भी दो नाबालिग से गैंगरेप की घटना पर प्रसंज्ञान लिया। आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, सदस्य मोड़सिंह काबावत व रमेश कुमार सोमवार शाम भीनमाल पहुंचे।
उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती पीडिताओं व उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना ली। अध्यक्ष बेनीवाल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से आरोपितों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली।





Comments are closed.