एफएसएल टीम ने मौका स्थल ने जुटाए साक्ष्य
सायला. सायला थाना क्षेत्र के सिराणा गांव में भाई द्वारा भाई की हत्या का प्रकरण अब तक पुलिस के लिए पहेली ही बना हुआ है। मामले में खास बात यह है कि अब तक आरोपी पुलिस गिरफ़्त में नहीं आया है। ऐसे में घटनाक्रम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन घटना का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है।
इधर, सिराणा में सोमवार को युवक की हत्या के प्रकरण में शव परिजनों को सुपुर्द करने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इधर मामले में एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाई। घटनाक्रम में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सिणधरी ले गए थे। जहां उसकी मौत हो गई थी। पीएम के बाद परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद जालोर पुलिस उप उधीक्षक जयदेव सियाग और सायला थाना प्रभारी सवाईसिंह ने मौका स्थल पर समझाइश कर मामला शांत किया। इस मामले मेें अभी आरोपी सुरेश कुमार की तलाश की जा रही है।

यह था मामला
प्रकरण के अनुसार सिराणा गांव में सोमवार को अरणयाली (बाड़मेर) निवासी फूसाराम (30) पुत्र शंकरलाल मेघवाल सिराणा में अपने ननिहाल आया हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर बहस के बाद सुरेश कुमार पुत्र भोमाराम मेघवाल निवासी सिराणा ने हत्या कर दी। जिस पर परिजनों ने हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया।





Comments are closed.