Health Jalore

#CORONA जालोर में अब तेज गति से फैल रहा कोरोना, जानिये अब क्या स्थिति हैं

जिले में 16 और नए पॉजिटिव, जालोर शहर में ६- शास्त्री नगर में पूर्व में पॉजिटिव निकली महिला के 5 परिजन भी पॉजिटिव

जालोर. लेब में मंगलवार को प्रक्रियाधीन 487 सैंपल की रिपोर्ट में जिले के कुल 16 जने कोरोना संक्रमित पाए गए है। 2 व्यक्ति रिपीट पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 462 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव व 7 सैंपल रिजेक्ट हुए है।

sarswati school sayla
sarswati school sayla

विभाग के अनुसार पॉजिटिव आए लोगों में 6 जालोर शहर हैं। इनमें 5 जने शहर स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी के निवासी हैं जो पूर्व में पॉजिटिव निकली महिला के परिजन हैं। वहीं 1 आबकारी विभाग में कार्यरत कार्मिक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी तरह 1 अंबा का गोलिया, 1 निंबाऊ, 1 नारायणपुरा, 4 चांदराई, 1 भोरड़ा, 1 दांतीवास व 1 भीनमाल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर ५०३ तक पहुंच गया है। इनमें से २७५ जने रिकवर हो गए हैं और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। जबकि जिले में २२४ एक्टिव केस रह गए हैं। पॉजिटिव आए लोगों के निवास स्थान में कंटेनमेंट जोन घोषित कर सम्पर्क सूत्र की स्क्रीनिंग, सैम्पलिंग व अन्य कार्यवाही के लिए संबंधित बीसीएमओ को निर्देशित किया गया है।

लापरवाही से बढ़ रहा ग्राफ

जिले में बेरवाही ही वर्तमान हालातों के लिए जिम्मेदार है। मुख्य रूप से प्रवासियों के आने के बाद हालात बद से बदतर हुई है। वहीं आबकारी पुलिस थाने में कार्यरत जिस कार्मिक की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह अहमदाबाद से लौटा था। इसके बाद उसने खुद सजगता बरतते हुए सैंपलिंग करवाई और बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।

इतनी हो चुकी सेंपलिंग

जिले में अब तक कुल 35 हजार 863 संदिग्धों व संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 33 हजार 987 की रिपोर्ट नेगेटिव 19 सैम्पल प्रक्रियाधीन हंै। इसी तरह मंगलवार को जिले में 516 चिकित्सा टीमों ने 8 हजार 124 घरों का सर्वे कर 26 हजार 541 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसके अलावा लेटा कोविड केयर सेंटर से बुधवार को 9 जनों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव वाले क्षेत्रों में टीमों द्वारा पुन: गहनता से स्क्रीनिंग कर संक्रमित के सम्पर्क में आए लोगों को क्वॉरंटीन कर उनके सैम्पल जांच के लिए भिजवाए जा रहे हैं।

One Reply to “#CORONA जालोर में अब तेज गति से फैल रहा कोरोना, जानिये अब क्या स्थिति हैं

Leave a Reply