Health Jalore

#SAYLA कोरोना योद्धाओं का सम्मान

सायला।
उपखण्ड मुख्यालय पर रक्त सेवादल संस्थान सायला की तीसरी वर्षगांठ पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। संस्थान के सचिव नवनीत दवे ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी के खिलाफ लडाई में अपना कर्तव्य निभा रहे कोरोना योद्धा यथा चिकित्सा, पुलिस, राजस्व, शिक्षा एवं अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही पांच सौ मास्क व दो सौ सेनेटाइजर वितरित किए गए।

साथ ही संस्थान द्वारा रक्त एवं प्लाज्मा उपलब्ध करवाने, रक्तदान शिविर के आयोजन एवं आपातकाल में संस्थान से जुडे एक्टिव डोनर द्वारा रक्त उपलब्ध करवाने समेत आवश्यक जानकारी दी। इधर रक्त सेवादल संस्थान सायला की तीसरी वर्षगांठ पर कोरोनाकाल में राज्य के किसी भी स्थान पर आवश्यकतानुसार रक्त की व्यवस्था करवाने पर लोगो ने सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष विक्रम त्रिवेदी, सचिव नवनीत दवे, नारायणलाल विश्वकर्मा, धीरज त्रिवेदी, भावेश त्रिवेदी, हेड कांस्टेबल नरपतसिंह राठौड, विजयसिंह, कांस्टेबल पुनमाराम, जितेन्द्र चैधरी, मिश्रीमल छीपा, गोपाराम माली मौजूद थे।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.