अब तक लिये कुल 16004 सेम्पल में से 14822 नेगेटिव, 185 पॉजिटिव एवं 55 प्रक्रियाधीन
जालोर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संदेहास्पद व्यक्तियों एवं कोरोना संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये व्यक्तियो में से जिले में अब तक कुल 16004 सेम्पल लिये हैं, इनमें से 14822 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल 185 व्यक्ति कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाये गये हैं। 55 सैम्पल जांच केे लिए प्रक्रियाधीन है. गुरूवार को जिले में 572 टीमों द्वारा 8 हजार 204 घरों का सर्वे कर 28 हजार 276 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिले में कोरोना पॉजिटिव पाये गये क्षेत्रों में विभाग की टीमों द्वारा पुनः गहनता से स्क्रीनिंग कर संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आये लोगों को संस्थागत क्वरानटाईन कर उनके सैम्पल जांच हेतु भिजवाये जा रहे हैं।
सीएमएचओ डॉ गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि जिले में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों, सीएचसी, पीएचसी व यूपीएचसी पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं और जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बवाव के टीके लगाए गए और आगंनबाड़ी केंद्रों पर पोषण सेवाएं प्रदान की गई। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एएनसी जांचे भी की गई। इस दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एलएचवी, बीएएफ, पीएचएस आदि द्वारा टीकाकरण सत्रों की मॉनिटरिंग और निरीक्षण किया गया।
सीएमएचओ ने किया सीएचसी सियाणा का निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजेन्द्र सिंह देवल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सियाणा एवं जालोर ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर बच्चां एवं गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण की कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रत्येक गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व नियमित रूप से फॉलोअप करने हेतु संबंधित चिकित्सा प्रभारी एवं स्वास्थ्यकमिर्यो को निर्देश दिए.





Comments are closed.